Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

जम्मू कश्मीर: टीएमसी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजौरी का दौरा किया

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पिछले कुछ हफ्तों में सीमा पर गोलाबारी के बाद हालातों की समीक्षा करने के लिए जम्मू कश्मीर के राजौरी का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने राजौरी के अस्पताल का जायजा भी लिया।

अस्पताल का दौरा करने के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने बताया, "हम पिछले दो दिनों से सीमावर्ती इलाकों में हैं, कल हम पुंछ में थे, आज हम राजौरी में हैं।"

उन्होंने कहा, "हम पिछले कुछ हफ्तों में जो कुछ हुआ है, उसकी मानवीय कीमत देख रहे हैं। सीमावर्ती गांव और समुदाय, सीमा पर रहने वाले लोग सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।"

प्रतिनिधिमंडल में सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष और मोहम्मद नदीमुल हक, पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस भुनिया और पूर्व सांसद ममता ठाकुर शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को श्रीनगर से शुरू हुए जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन पुंछ का दौरा किया।