Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ आतंकी हमले में मारे गए वीडीजी नजीर अहमद को दफनाया गया

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ आतंकी हमले में मारे गए वीडीजी नजीर अहमद के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए शनिवार को उनके पैतृक गांव ओहली-कुंटवाड़ा लाया गया।

सात नबंवर गुरुवार को जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों ने दो विलेज डिफेंस गार्ड्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ओहली-कुंटवाड़ा निवासी नजीर अहमद और कुलदीप कुमार अधवारी इलाके के मुंजला धार जंगल में अपने मवेशियों को चराने गए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कश्मीर टाइगर्स ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।