Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

जम्मू कश्मीर: काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को काउंटिंग की जाएगी। इसी को देखते हुए सभी जिला मुख्यालयों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। पांच साल पहले अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पहली बार चुनाव हुए हैं।

चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर के सभी 20 काउंटिंग सेंटरों पर थ्री टायर सिक्योरिटी की गई है, जहां मंगलवार को वोटों की गिनती होगी। 2014 के बाद जम्मू कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव तीन फेज में हुआ, जिसमें 18 सितंबर को पहले फेज में 24 सीटों पर वोटिंग हुई। दूसरे फेज में 18 सितंबर को 26 सीटों पर और 40 सीटों पर एक अक्टूबर को वोट डाले गए।

अधिकारी ने कहा, "चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के ऑथोराइज्ड एजेंटों और काउंटिंग ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को ही हॉल में जाने दिया जाएगा।" 90 सीटों के लिए 873 उम्मीदवारों की हार-जीत का पता मंगलवार शाम तक चलेगा।