Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

Jammu Kashmir: राजौरी में आतंकवाद विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने यूएवी का इस्तेमाल किया

जम्मू कश्मीर के अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर हुए हमले के दोषी तीन आतंकवादियों को मारने के लिए मंगलवार को सुरक्षाबलों ने यूएवी का इस्तेमाल किया था। यूएवी का मतलब मानव रहित विमान है। इसे कई वजहों से सेना के इस्तेमाल के लिए सटीक माना जाता है। एडवांस सर्विलांस, ढाई घंटे की लंबी उड़ान और 15 किलोमीटर तक लंबी रेंज इसे पावरफुल बनाती है।

इनसे सेना को उन जंगलों और पहाड़ी चोटियों पर निगरानी रखने में मदद मिल रही है, जहां पहुंचना मुश्किल है। इसके अलावा, यूएवी में नाइट विजन काफी अच्छा होता है जिसकी मदद से रात में भी आतंकवाद विरोधी अभियानों को अंजाम देने में आसानी होती है।