Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के एक स्कूल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के एक स्कूल में गुरुवार को भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

फायर अधिकारी के मुताबिक उन्हें गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे जानकारी मिली कि मुस्लिम पब्लिक हाई स्कूल में आग लग गई है जिसके बाद उन्होंने 10 फायर टेंडर भेजे, जिन्होंने आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया।

अधिकारी ने बताया आग बहुत भीषण थी लेकिन उस पर काबू पा लिया है। जम्मू कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि सभी स्टूडेंट और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।