दक्षिण कश्मीर में जिला कुलगाम के अंतर्गत बदीमर्ग के पास सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है। एसएसपी कुलगाम साहिल सारंगल ने कहा कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि जैसे ही वे संदिग्ध स्थान की ओर बढ़े, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।