Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

जम्मू कश्मीर: राजौरी में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित, सेना की पहल

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को अंतर-ग्राम क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट आयोजन का मकसद सद्भावना बढ़ाने के अलावा युवाओं में खेल और शारीरिक फिटनेस की ओर रुझान को बढ़ाना था।

प्रतियोगिता में अलग-अलग गांवों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया और अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन किया। स्थानीय नेताओं और आम लोगों ने सेना की इस पहल का स्वागत किया है।

ये टूर्नामेंट पीर पंजाल में खेलों को बढ़ावा देने के भारतीय सेना की कोशिशों का हिस्सा है। इसका मकसद सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए मौके पैदा करना है।