Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

जम्मू कश्मीर: पहलगाम और बालटाल में अमरनाथ यात्रा रोकी गई

भारी बारिश के बाद जम्मू कश्मीर में पहलगाम और बालटाल मार्गों पर रखरखाव के काम के लिए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। 
कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर वी. के. भिदुरी ने कहा कि रविवार को अमरनाथ यात्रा के पहलगाम और बालटाल, दोनों रास्तों पर भारी बारिश हुई, जिसके बाद मरम्मत के काम के लिए दोनों रास्तों पर यात्रा रोक दी गई है। 

इस साल अब तक 5.10 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री 3,880 मीटर ऊंचाई पर बनी अमरनाथ गुफा में भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और 19 अगस्त को खत्म होगी।