Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से खुला, वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं

Jammu and Kashmir: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को भारी बारिश के कारण जमा हुए मलबे को हटाने का काम तेजी से पूरा कर किया गया और एक घंटे के भीतर यातायात बहाल कर दिया गया। मार्ग के साफ होते ही वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई, जिससे वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। 

जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश से नदियों और दूसरे जल निकायों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड में है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।