Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025: अपराध कथा और वैश्विक आवाजें

तीस जनवरी से शुरू होने वाले 18वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) की स्पेशल थीम क्राइम फिक्शन होगी। टीमवर्क आर्ट्स के एमडी संजय रॉय ने कहा कि एक और खास विषय 'फ्रैक्चर्ड वर्ल्ड' भी होगा जो भू-राजनीति, युद्ध और संघर्ष को कवर करेगा। जेएलएफ में प्रसिद्ध हिंदी कवि बद्री नारायण को कन्हैया लाल सेठिया पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

संजय रॉय ने कहा, "पिछले 18 वर्षों में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल विचारों और कहानियों का एक सच्चा उत्सव बन गया है और इसकी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय जयपुर शहर और इसके नागरिकों को जाता है।’’ जेएलएफ में नोबेल पुरस्कार विजेता, बुकर पुरस्कार विजेता, पत्रकार, नीति निर्माता और लेखकों जैसे 600 से अधिक दिग्गज शामिल होंगे।

इनमें अभिजीत बनर्जी, एस्थर डफ्लो, अमोल पालेकर, इरा मुखोटी, गीतांजलि श्री, डेविड हेयर, मानव कौल, जावेद शामिल हैं। अख्तर, राहुल बोस, युवान अवेस, शाहू पटोले, कल्लोल भट्टाचार्जी और वेंकी रामकृष्णन हैं। जयपुर म्यूजिक स्टेज (जेएमएस) में लोकप्रिय कलाकारों संगीत प्रस्तुतियां देंगे। इनमें कैलाश खेर का कैलासा, अभिजीत पोहनकर का द अमीर खुसरो प्रोजेक्ट, दास्तान लाइव का कबीरा खड़ा बाजार में शामिल हैं। ये महोत्सव तीन फरवरी को खत्म होगा।