Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

जयपुर में 'अरावली बचाओ' के बैनर के साथ जुटे जेन जी, SC के फैसले से नाराज हुए युवा

Rajasthan: भारत में अरावली पर्वतमाला को Gen-Z का समर्थन मिल रहा है। जयपुर में सैकड़ों युवाओं ने बुधवार को अरावली की परिभाषा तय करने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में 'Gen-Z' और 'सेव अरावली' के बैनर लिए हुए युवाओं ने कहा कि ऊंचाई के आधार पर दी गई नई परिभाषा से अरावली पहाड़ियों का बहुत ज्यादा दोहन हो सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक वे पहाड़ियों के भाग जो जमीन से 100 मीटर ऊपर हैं, उन्हें ही अरावली पर्वतमाला माना जाएगा। 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली ढलानें और चोटी अरावली पर्वतमाला का हिस्सा नहीं मानी जाएंगी।