Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जेल प्रशासन ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजा​पति पर हमले के पीछे साजिश से किया इनकार

Lucknow:  उत्तर प्रदेश जेल प्रशासन ने लखनऊ जिला जेल के भीतर पूर्व विधायक गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ झगड़े को दुर्घटनावश हुई एक घटना करार देते हुए किसी तरह के षड़यंत्र की संभावना से बुधवार को इनकार किया।

जेल प्रशासन द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मंगलवार की शाम जिला कारागार लखनऊ में दो बंदियों – विश्वास और पूर्व विधायक गायत्री प्रजापति के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद के दौरान पूर्व विधायक द्वारा अपशब्द कहे जाने पर आक्रोशित बंदी विश्वास ने गायत्री प्रजापति को अलमारी के नीचे की लोहे की पटरी से चोट पहुंचाई। 

मौके पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारी और जेल प्रशासन द्वारा तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके पश्चात पूर्व विधायक गायत्री प्रजापति को चिकित्सा परामर्श के लिए केजीएमयू भेजा गया, जहां किए गए एक्स-रे एवं सीटी स्कैन की जांच सामान्य पाई गई। वर्तमान में बंदी का स्वास्थ्य पूर्णत: सामान्य है और वह जेल की स्थिति भी सामान्य है।

बयान के मुताबिक आरोपी बंदी विश्वास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह एक आकस्मिक घटना है और किसी प्रकार की कोई साजिश प्रकाश में नहीं आई है। प्रकरण की विभागीय जांच की जा रही है।