Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

JPC के अध्यक्ष जगदंबिका पाल वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने हुबली पहुंचे

वक्फ पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल गुरुवार को वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के लिए कर्नाटक के हुबली पहुंचे।

जगदंबिका पाल ने कहा, "आज कर्नाटक में आया हूं। कर्नाटक के किसानों से मिला, उनके पास 1920, 1930 से जो जमीनें हैं, उन जमीनों को भी वक्फ बोर्ड क्लेम कर रही है।"

समिति ने लगभग हर राज्य के विचार जानने के लिए 25 बैठकें की हैं और बाहर भी यात्रा की है। कुछ जगहों का दौरा किया जाना है। दूसरे हितधारकों के विचार जानने के लिए समिति नौ से 14 नवंबर तक गुवाहाटी, कोलकाता, भुवनेश्वर, पटना और लखनऊ का दौरा करेगी।