Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

बिहार में बढा सियासी पारा, सीएम नीतीश के आवास पर पार्टी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पार्टी नेताओँ के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही नीतीश कुमार फिर पाला बदल सकते हैं। 

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ 'ललन' सिंह, मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा और राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर समेत कई बड़े नेता पटना में सीएम के आधिकारिक आवास एक- अणे मार्ग पर पहुंचे। नीतीश कुमार ने अब तक राजनीतिक उथल-पुथल पर चुप्पी साध रखी है।