Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

लोगों की जान जाना बेहद दुखद... वैष्णो देवी भूस्खलन पर राष्ट्रपति ने जताया दुख

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की घटना में लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है। राष्ट्रपति ने राहत और बचाव कार्य के सफलतापूर्वक पूरा होने की कामना की।

अधिकारियों ने बताया कि रियासी जिले में पर्वतीय क्षेत्र में स्थित मंदिर के मार्ग पर मलबे के नीचे से बचावकर्मियों द्वारा और शव निकाले जाने के बाद भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। उन्होंने बताया कि लगातार और भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु होने की दुखद घटना अत्यंत कष्टदायक है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा राहत व बचाव कार्य में सफलता की कामना करती हूं।’’ भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है।