Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

Rajasthan: जोधपुर में बढ़ते तापमान की वजह से लू लगने के मामले बढ़े, अलर्ट पर अस्पताल

Rajasthan: राजस्थान का एक बड़ा हिस्सा भीषण लू की चपेट में हैं। बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं की वजह से जोधपुर के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। शहर की सड़कें सुनसान हैं और अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं। बच्चों को लू से बचाने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव करने की मांग लगातार बढ़ रही है।

कुछ लोग भगवान से जल्द बारिश कराने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं उन्हें भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की चिंता भी सता रही है। वहीं जिला प्रशासन लू से निपटने के लिए तमाम जरूरी इंतजाम कर रहा है। वो स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है। इसके तहत अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष बेड उपलब्ध कराना शामिल है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के संपर्क में आने से जुड़े लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। डॉक्टर लोगों को सीधे धूप में जाने से बचने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार यानी एक मई से जोधपुर संभाग में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।