पश्चिम बंगाल: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोगों को पीटा गया, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया. सबसे अपमानजनक बात जो हुई वह यह है कि एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ बलात्कार करने की कोशिश की गई.
उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ता की पहचान भी की लेकिन फिर भी एफआईआर नहीं हुई. पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. यह चौंकाने वाला है. एक महिला मुख्यमंत्री होने के नाते और आपके शासन में अन्याय हो रहा है.