Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

भारत-पाक संघर्ष विराम: राजस्थान के श्रीगंगानगर में लोगों ने राहत की सांस ली

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों ने शनिवार को राहत की सांस ली। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने शनिवार शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है।

विदेश सचिव की ये संक्षिप्त घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ये कहने के तुरंत बाद आई कि भारत और पाकिस्तान अमेरिका की मध्यस्थता में वार्ता के बाद "पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम" पर सहमत हो गए हैं। पिछले कई रातों से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले हो रहे थे, जिन्हें भारतीय रक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। नतीजतन, इलाकों में पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया।

संघर्ष विराम की घोषणा के बाद, हाई अलर्ट के बाद दिन में बंद किए गए बाजार शाम को फिर से खुल गए और सामान्य जनजीवन बहाल हो गया। श्रीगंगानगर के स्थानीय निवासियों ने युद्ध विराम के फैसले का स्वागत किया है। स्थानीय किसानों ने कहा कि वे अब बिना किसी डर के घूम सकते हैं और अपने खेतों में काम कर सकते हैं।