Breaking News

सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |   MP: राजगढ़ में खजूर खिलाने के बहाने 9 साल की मासूम से गैंगरैप     |  

भारतीय वायुसेना ने सी-17 से BMP की एरियल डिलीवरी का किया प्रदर्शन

भारतीय वायु सेना ने बिना किसी रुकावट के बेहतर तालमेल दिखाते हुए सी-17 से बीएमपी की एरियल डिलीवरी का प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय वायु सेना ने बताया कि लड़ाकू क्षमता में बढ़ोतरी हुई है और सी-17 से बीएमपी की स्ट्रैटजिक एरियल डिलीवरी की गई है।

भारतीय वायुसेना के मुताबिक बिना किसी रूकावट के ऑपरेशनल सहयोग के साथ साझा प्रदर्शन में  एक सी-17 विमान ने भारतीय सेना और एडीआरडीई के साथ मिलकर वेस्टर्न सेक्टर के एक ड्रॉप ज़ोन में एडीआरडीई के एक स्वदेशी प्लेटफॉर्म पर इंडियन आर्मी बीएमपी को एयरड्रॉप किया।

इस खास उपलब्धि से भारतीय वायुसेना ने एयर मोबिलिटी फ्लीट की ऑपरेशनल क्षमता का प्रदर्शन किया और घरेलू तौर पर डेवलप प्लेटफार्मों की क्षमता और विश्वसनीयता को साबित किया।