Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

निर्दलीय उम्मीदवार जोंस इंगती कथार ने कार्बी आंगलोंग में की रैली

असम की दीफू लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार जोंस इंगती कथार ने कार्बी आंगलोंग में चुनाव रैली की। इस रैली का आयोजन ऑल पार्टी हिल्स लीडर्स कॉन्फ्रेंस ने किया। जोंस इंगती कथार ने कहा कि मैदानी और पहाड़ी इलाकों के सभी आदिवासी और असमिया समुदाय से जुड़े लोगों ने रैली में पहुंचकर एकता दिखाई है। दीफू के एक स्कूल के खेल के मैदान में हुई रैली में हजारों लोग शामिल हुए।

एपीएचएलसी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कथार ने कहा कि वे विपक्षी गुट 'इंडिया' के साथ हैं। रैली में हिस्सा लेने वाले सोनितपुर से बीपीएफ के उम्मीदवार राजू देउरी ने कहा कि बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का ये सही समय है। वहीं दीमा हसाओ स्वायत्त परिषद के पूर्व सदस्य डैनियल लैंगथासा ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। असम की पांच और सीटों- नगांव, दीफू, करीमगंज, सिलचर और दरांग-उदलगुरी में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।