Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |  

तूतुकुड़ी सब्जी मंडी में केले के पत्तों के दामों में बढ़ोतरी

बड़ी संख्या में त्योहारों और समारोहों की वजह से तमिलनाडु के तूतुकुड़ी सब्जी बाजार में केले के पत्तों की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। केले के पत्तों का इस्तेमाल धार्मिक और दूसरे समारोहों के दौरान किया जाता है।

कथली केले के पत्तों का एक बंडल आमतौर पर डेढ़ हजार रुपये में बिकता है। लेकिन अब इसकी कीमत ढाई हजार से लेकर तीन हजार रुपये है। देशी केले के पत्तों का बंडल डेढ़ हजार रुपये से ढाई हजार रुपये तक बिक रहा है।

तूतुकुड़ी के कामराजार सब्जी बाजार से केले के पत्ते चेन्नई और तिरुप्पुर और केरल के पलक्कड़ तक भेजे जाते हैं। तमिलनाडु के तूतुकुड़ी जिले में केले की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। यहां 30 हजार एकड़ से ज्यादा में केले की खेती होती है।