Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

गुजरात के अमरेली में लगातार बारिश से जलभराव, कई शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, गुजरात में मानसून की शुरुआत के साथ अगले सात दिनों में पूरे राज्य में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इस दौरान, कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि अगले 48 घंटों में कुछ हिस्सों में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। 

इसके चलते कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के लिए सूरत, नवसारी, वलसाड, अमरेली और भावनगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भरूच, डांग, तापी, राजकोट, जूनागढ़, गिर सोमनाथ और बोटाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।