Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

उत्तराखंड में हाथी शान संग चुनौती भी, व्यवहार आक्रामक

राज्य में दो हजार से अधिक हाथी हैं। यह गजराज राज्य के लिए शान के साथ चुनौती भी हैं। तीन साल में हाथियों के हमले में 27 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके अलावा कई घायल भी हुए हैं। राज्य की बेहतर जैव विविधता और संरक्षण के चलते वन्यजीवों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

राज्य में वर्ष-2020 की गणना के अनुसार, 2026 हाथी थे। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020-2023 के बीच हाथी के हमले में 27 लोगों की मौत हुई और 36 लोग घायल हुए। इसके अलावा फसलों को भी हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं।