Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

अररिया में पैक्स अध्यक्ष को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिहार के अररिया जिले में बदमाशों के हमले में बरदबट्टा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष घायल हो गए। घटना के सीसीटीवी से पता चला कि संतोष मंडल अपनी कार में थे, तभी बाइक पर नकाब पहने दो लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे वो घायल हो गए।

घायल अवस्था में मंडल को पहले पलासी सीएचसी लाया गया और बाद में दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उन्हें कुछ चोटें आई हैं और उनका इलाज मैक्स अस्पताल पुनिया में किया जा रहा है। अररिया डीएसपी राम पुकार सिंह ने कहा कि वे अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि बाइक सवार लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं।