Breaking News

लंदन हीथ्रो से मुंबई जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA135 में आई तकनीकी खराबी     |   EC ने पार्टी पर नियंत्रण को लेकर ऋतब्रता और ममता के नेतृत्व वाले TMC गुटों को आज बुलाया     |   इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप     |   कांगो में 7,000 के पार पहुंचा इबोला से मरने वालों का आंकड़ा     |   BRICS मेहमानों के लिए जयपुर में तैयार हुआ खास सिल्वरवेयर     |  

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस की मौजूदगी में 61 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियार भी सौंपे

Maharashtra: शीर्ष नक्सली मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने बुधवार को गढ़चिरौली जिले में 60 अन्य नक्सलियों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूपति पर छह करोड़ रुपये का इनाम था। अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के समय अपने 54 हथियार भी सौंपे, जिनमें सात एके-47 और नौ इंसास राइफल शामिल हैं।

भूपति उर्फ सोनू को माओवादी संगठन के सबसे प्रभावशाली रणनीतिकारों में से एक माना जाता है और उसने लंबे समय तक महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर प्लाटून अभियानों की निगरानी की थी।