Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

गुरदासपुर में पूर्व सैनिक ने की पत्नी-सास की हत्या, बाद में खुद को भी मार ली गोली

Punjab: पंजाब के गुरदासपुर में एक पूर्व सैनिक ने पत्नी और सास की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। गुरप्रीत सिंह नाम का ये शख्स जेल में गार्ड के तौर पर काम करता था।

पुलिस ने बताया कि हमें देर रात सूचना मिली कि उसने जेल परिसर से एक हथियार निकाला और अपनी पत्नी और सास को गोली मार दी। सिंह को सीढ़ियों पर एके-47 राइफल लिए पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते देखा गया।

पुलिस ने तलाशी ली और उस व्यक्ति को खुद को गोली न मारने के लिए मनाने की कोशिश की। एसएसपी आदित्य ने बताया, "मैंने खुद उससे बात करके उसे समझाने की कोशिश की, यहां तक कि एसएचओ ने भी ऐसा किया। हमने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से उसने आत्महत्या कर ली।"