जयपुर के सबसे लोकप्रिय बाजारों में से एक मिर्जा इस्माइल रोड पर दुकानें बंद हैं. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है. दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर मौजूद समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर 'भारत बंद' का आह्वान किया है.
दलित और जनजातीय समुदाय के संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता समेत कई मांगें रखी हैं. नैकडाओर ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर विरोध जताया है, जो उनके मुताबिक, ऐतिहासिक इंदिरा साहनी मामले में नौ जजों की बेंच के फैसले को कमजोर करता है, जिसने भारत में आरक्षण के लिए रूपरेखा बनाई थी.
नैकडाओर ने सरकार से इस फैसले को खारिज करने का अपील की है. संगठनों का कहना है कि ये एससी और एसटी के संवैधानिक अधिकारों को खतरे में डालता है।