Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

संभल में सती मठ मंदिर पर अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटाया

संभल जिला मुख्यालय के कोतवाली इलाके में मौजूद नई सराय के सती मठ मंदिर पर अवैध अतिक्रमण को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की निगरानी में बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया। एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया, "हमें सती मठ मंदिर पर अतिक्रमण की सूचना मिली थी, जहां नींव भरकर प्लॉट बनाए जा रहे थे। सर्वेक्षण करने के बाद अतिक्रमण को हटा दिया गया और करीब 82 वर्ग मीटर जमीन को मुक्त कराया गया है।"

उन्होंने कहा कि भू-माफिया विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शाही जामा मस्जिद के न्यायालय द्वारा आदेशित सर्वेक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पांच लोगों की हत्या के बाद संभल चर्चा में है। हिंसा के मद्देनजर प्रशासन ने मस्जिद से सटे इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान शुरू किया है।