Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हल्द्वानी में अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, फैक्ट्री को किया गया सीज

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने एक अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई मलिक के बगीचे के पास स्थित फैक्ट्री पर की गई। फैक्ट्री में बिना वैध लाइसेंस और फूड सेफ्टी स्वीकृति के कोल्ड ड्रिंक का उत्पादन किया जा रहा था, जो गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतर रहा था। फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है और संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की सख्त कार्रवाई से अवैध खाद्य उत्पाद निर्माताओं में हड़कंप मच गया है।