Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

MP News: खंडवा में अवैध कारखाने का खुलासा, पशु चर्बी, खालें और हड्डियां जब्त, संचालक गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रशासन ने पशुओं के अवशेषों के प्रसंस्करण के अवैध कारखाने का खुलासा करते हुए शुक्रवार को बड़ी मात्रा में चर्बी, खालें, हड्डियां और अन्य सामग्री जब्त की। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कारखाने के संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बजरंग बहादुर ने बताया कि शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र में अनवर कुरैशी लंबे समय से पशुओं के अवशेषों के प्रसंस्करण का अवैध कारखाना चला रहा था। उन्होंने बताया, "कारखाने से 69 पीपों में रखी मवेशियों की चर्बी, बड़ी तादाद में खालें, हड्डियां और भट्ठी व प्रसंस्करण में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण मिले हैं।"

एसडीएम ने बताया कि जब्त अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए हैं ताकि पता चल सके कि ये अवशेष किन जानवरों के हैं। शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अभिनव बारंगे ने बताया कि कारखाना संचालक अनवर कुरैशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।