Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं, राजनीतिक-गैरकानूनी समन वापस लिया जाए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन को गैरकानूनी और राजनीतिक करार दिया है. प्रवर्तन निदेशालय के समन का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं हर कानूनी समन मानने को तैयार हूं. ईडी का ये समन भी पिछले समन की तरह गैरकानूनी है. दिल्ली के सीएम ने कहा कि ED का समन राजनीति से प्रेरित है.

केजरीवाल ने कहा कि समन वापिस लिया जाए. उन्होंने कहा कि मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता से जिया. मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं है. बता दें कि केजरीवाल को आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना था. मगर वो 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र के लिए रवाना हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

ED का नोटिस राजनीति से प्रेरित

ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को सोमवार को नया समन जारी किया था. ईडी ने इससे पहले केजरीवाल को 2 नवंबर को समन भेजा था, लेकिन वह इस दिन भी पेश नहीं हुए थे.