Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी किया

Tamilnadu: चेन्नई में मौसम विभाग के कार्यायल ने बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी में आंधी और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

तिरुपुर, थेनी, डिंडीगुल, इरोड, सेलम और धर्मपुरी में पीला अलर्ट जारी किया गया है, वहीं नीलगिरी और कोयंबटूर जिले के लिए 23 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

क्षेत्रीय कार्यालय ने हल्की से मध्यम बारिश की अनुमान लगाया है। शाम और रात के दौरान चेन्नई के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बिजली गिरने का अनुमान है।