Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

IMD ने 17-18 मई को भीषण गर्मी के लिए किया ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान के जयपुर में मौसम विभाग ने 17-18 मई को राजस्थान में भीषण गर्मी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, "जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा में तेज हवाएं, बिजली गिरने, गरज के साथ सामान्य बारिश होने की संभावना है। 

बीकानेर, जयपुर, भरतपुर में अगले पांच दिनों में शुष्क मौसम की संभावना है। 16 मई के बाद ज्यादातर इलाकों में शुष्क मौसम का अनुभव होगा। 16 मई से तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 17-18 मई को पश्चिमी राजस्थान में 45-46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। जयपुर में तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।