Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

Rajasthan: जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना हल्का लड़ाकू विमान तेजस क्रैश हुआ है। हालांकि, हादसे में पायलट के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के दौरान पायलट विमान से निकल गया।

हादसे के बाद वायुसेना की तरफ से बयान आया है। वायुसेना ने बताया कि हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस मंगलवार को ट्रेनिंग के दौरान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया। दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।