Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

सोनीपत: हरियाणा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

हरियाणा के सोनीपत जिले में मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक ट्रक ने एक बोलेरो वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो में सवार चार मजदूरों समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

हादसे में मारे गए चारों मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। घायलों को फिरोजपुर बगड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कुछ घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले ये मजदूर धान की कटाई के लिए हरियाणा के झज्जर जा रहे थे।