Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |   सीएम योगी ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई निरीक्षण, राहत सामग्री की वितरित     |   दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एक व्यक्ति की मौत     |   दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बचाव दल ने 6 लोगों को किया रेस्क्यू     |  

Rajasthan: बूंदी में भीषण सड़क हादसा, दंपति समेत चार मजदूरों की मौत, पांच घायल

Rajasthan: राजस्थान के बूंदी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बुधवार को एक अज्ञात ट्रक के पीछे से एक वैन टकरा गई। इस हादसे में एक दंपति समेत चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक नाबालिग सहित पांच अन्य घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।

डाबी थानाध्यक्ष हेमराज शर्मा ने बताया कि ये घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे डाबी थाना क्षेत्र के सुताड़ा गांव के पास हुई, जब राजस्थान के बारां और मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से मजदूरों को लेकर कांकरोली और नाथद्वारा जा रही वैन ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को डाबी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें कोटा के न्यू मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान संतोष, उसकी पत्नी संगीता, अनिल और देवराज के रूप में हुई है जबकि घायलों में हेमराज, अनिल की पत्नी मीनाक्षी और सौरभ शामिल हैं।

हेमराज शर्मा ने बताया कि नाबालिग समेत दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों का कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज हास्पिटल (एनएमसीएच) में इलाज चल रहा है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।