Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

टिहरी में हिंदाव क्षेत्र के विद्यालयों में छुट्टी घोषित

उत्तराखंड में टिहरी जिले के भिलगना ब्लॉक के पट्टी ग्यारह गांव हिंदाव क्षेत्र में गुलदार की दहशत बरकार है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही विद्यालयों में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि गुलदार ने हिंदाव पट्टी में कोट के महर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह कैंतुरा की बेटी साक्षी (13) को अपना निवाला बना लिया था। घटनास्थल से करीब 50-60 मीटर आगे झाडिय़ों में उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। इसके बाद से ही क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। वहीं गुलदार विगत तीन माह में तीन मासूम बच्चों को अपना शिकार बना चुका है।