Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

गोकुल में छड़ी मार होली की धूम

मथुरा और वृंदावन की होली दुनिया भर में मशहूर है। यहां 40 दिन तक होली मनाई जाती है। त्योहार की शुरुआत वसंत पंचमी के दिन से हो जाती है, जो होली के दिन तक चलती है। माना जाता है कि मथुरा जिले में पड़ने वाले गोकुल में भगवान श्री कृष्ण का बचपन बीता था। यहां की 'छड़ी मार होली' भी काफी मशहूर है।

छड़ी मार होली में महिलाएं चंचलता के साथ धीरे-धीरे पुरुषों पर छड़ियों से वार करती हैं। ये परंपरा भगवान श्री कृष्ण की एक कहानी से जुड़ी है। बचपन में वे राधा और उनकी सहेलियों को पानी लाने पर परेशान करते थे, ऐसा करने पर श्री कृष्ण को छोटी टहनियों से पीट कर भगाया जाता था। उसी समय से होली के दौरान ये परंपरा निभाई जा रही है। हर साल गोकुल के पुरुष, महिलाएं और बच्चे छड़ी मार होली का बेसब्री से इंतजार करते हैं। गीत, नृत्य, चंचल हंसी-मजाक और रंगों के बीच छड़ीमार होली पूरे दिन मनाई जाती है। इस अनोखे त्योहार का लुत्फ उठाने के लिए हर साल देश-विदेश से करोड़ों सैलानी गोकुल पहुंचते हैं।