Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

हिमाचल प्रदेश: मौसम विभाग ने 19 मई के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां एक बार फिर तूफ़ान को झेलने के लिए तैयार हैं क्योंकि मौसम विभाग ने 19 मई के लिए सूबे के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

बिगड़े मौसम में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान के कारण पारे के भी लुढ़कने की उम्मीद है। हालांकि संभावित बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है, लेकिन ये राहत कम समय तक ही रहने की उम्मीद है क्योंकि राज्य में बुधवार से तापमान में दोबारा बढ़ोतरी का अनुमान है।