Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

हिमाचल प्रदेश: मनाली में भारी बर्फबारी, सैलानियों के चेहरों पर रौनक

हिमाचल प्रदेश के मनाली में गुरुवार को ताजा बर्फ पड़ी। बर्फबारी से मौसम का लुत्फ उठाने आए सैलानियों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों के लिए यहां का खूबसूरत मौसम जिंदगी भर याद रखने लायक था।

बर्फ का लुत्फ उठाने यहां अक्सर कुछ सैलानी पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्हें निराशा हाथ लगी थी। वे बर्फबारी से चूक गए थे। इस साल उसकी भरपाई हो गई।

इस बीच प्रशासन ने सैलानियों से अपील की है कि वे ऊंचे इलाकों में न जाएं। वहां हो रही भारी बर्फबारी खतरनाक हो सकती है।