Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, पांच घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया, "ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हम सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्कॉर्पियो कार की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।"

इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।