Breaking News

कैलिफोर्निया के शाही रेस्टोरेंट में फायरिंग की जिम्मेदारी मुन्ना ब्राम्पटन नाम के गैंगस्टर ने ली     |   सबरीमाला सोना चोरी मामले के एक आरोपी मुरारी बाबू का निधन     |   प्रसिद्ध दिवंगत शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज बनारस में होगा     |   कोलकाता: ED अधिकारियों ने दक्षिणेश्वर में TMC विधायक मदन मित्रा के घर पर छापेमारी की     |   कोलकाता: पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारी     |  

गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही

गुजरात इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहा है। हजारों की संख्या में लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर विस्थापित करना पड़ा है। कई लोगों को रेस्क्यू भी किया गया। इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कच्छ जिले में भारी बारिश और तूफान के पूर्वानुमान के बाद तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने वडोदरा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये स्टेट इमर्जेंसी ऑपरेशंस सेंटर में बैठक की और प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारियों के बारे में डीएम से जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिया कि आपदा से बचाने के लिए जरूरत के मुताबिक लोगों को फौरन हटाया जाए। बैठक में मुख्य सचिव राजकुमार और वरिष्ठ सचिव भी शामिल हुए। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में चक्रवात बन रहा है। इसके शुक्रवार को अरब सागर के ऊपर उभरने और ओमान तट की ओर बढ़ने के आसार हैं। इस चक्रवाती तूफान का नाम असना रखा जाएगा।