Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

कर्नाटक में लगातार भारी बारिश का दौर जारी, उफान पर नदियां

कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से प्रमुख नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अधिकांश बांध लबालब भर गए हैं। पश्चिमी घाट के तटीय और मलनाड क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण यहां से निकलने वाली कई नदियां उफान पर हैं। 

कृष्णा नदी बेसिन में भद्रा, तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मालाप्रभा, अलमाटी और नारायणपुरा बांध लगभग भर चुके हैं और इन बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। 

बेंगलुरु के मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा, अगले 24 घंटों में, उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, उडुपी जिलों में छिटपुट भारी से लेकर अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी।