Breaking News

फायरिंग और रंगदारी केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजस्थान से अरेस्ट     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 'साफ है कि पैसों का गबन हुआ', बोले BJP नेता विनय कटियार     |   राम मंदिर केस: 'चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा जेल जा सकते हैं', बोले विनय कटियार     |   'हो सकती है चंपत राय को जेल', विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया बड़ा दावा     |   'ध्रुव राठी का यूट्यूब वीडियो हटाने पर 15 दिन में फैसला ले GAC', दिल्ली HC का आदेश     |  

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में भारी बारिश, झीलों का जलस्तर बढ़ा

तमिलनाडु में तिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी, चोलावरम, सेंगगुनराम और पुझल इलाकों में कल सुबह भारी बारिश हुई।

तिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी इलाके में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा नौ सेमी बारिश हुई। इसके अलावा सेंगगुनराम, थमराईपक्कम में पांच-पांच सेमी और चोलावरम और कुम्मिडिपोंडी में चार-चार सेमी बारिश दर्ज की गई।

चेन्नई में पीने के पानी का अहम जरिया पुझल और चोलावरम की झीलों में बारिश के कारण पानी का स्तर काफी बढ़ गया है।