Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

कर्णप्रयाग में भारी बारिश ने लोगों के लिए खड़ी की मुश्किल

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में सोमवार रात्रि की भारी बारिश से ब्लॉक के बनसोली गांव में आठ से अधिक घरों में दरारें आ गई। कई घरों के आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीण कैलाश ने बताया कि भारी बरसात के कारण  गिरीश चन्द्र खंडूड़ी के मकान के आगे का पुस्ता टूट गया। जिससे मकान पर जगह जगह दरारें आने से खतरा बना है।

वहीं भगवती प्रसाद खंडूरी के मकान के आगे का चौक भी क्षतिग्रस्त हो गया। नरेंद्र खंडूड़ी का मकान के आगे का पुस्ता भी टूट गया है। वहीं दिनेश खंडूड़ी और अरूण खंडूड़ी के आंगन धंस गए। ऐसे में अब ग्रामीणों में डर का माहोल बना है।  ग्रामीण रात को अन्य जगह रहने को मजबूर है। बताया कि सूचना सम्बंधित पटवारी को दे दी गई है। ग्रामीणों ने अन्य जगह विस्थापन की मांग की है।