Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 15 नवंबर तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) और रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी), यनम, एससीएपी और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने एक प्रेस रिलीज में कहा, "उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों से लगे दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ये अब औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैल गया है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।" इस बीच, ग्रीनफील्ड राजधानी अमरावती के ताड़ेपल्ली और दूसरे इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई, साथ ही बादल छाए रहे।