Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में लगातार हो बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बच्चों की सुरक्षा और सेहत का ध्यान रखते हुए गुरुवार का अवकाश घोषित किया गया है। आगरा में जिलाधिकारी ने तो मैनपुरी में जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र जारी करके छुट्टी घोषित की है। इसके अलावा फिरोजाबाद में भी गुरुवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले एटा और कासगंज जिलों में अवकाश घोषित किया जा चुका है।    

बताते चलें कि बारिश के कारण परिषदीय विद्यालयों में 50 प्रतिशत बच्चों ने ही पहले दिन सत्र परीक्षा दी। बीएसए जितेंद्र गोंड़ ने भी बरसात को देखते हुए जर्जर स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की छुट्टी करने के आदेश दिए। कई स्कूलों में जलभराव होने से शिक्षकों ने सत्र परीक्षा रद कर विद्यालयों का अवकाश घोषित करने की मांग की।