Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

AP: बाढ़ का पानी बढ़ने से प्रकाशम बैराज के 40 गेट खोले गए, लोगों को किया गया सतर्क

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सरकार ने बुधवार को कहा कि विजयवाड़ा के प्रकाशम बैराज में तीन लाख क्यूसेक तक बाढ़ का पानी पहुंचने की उम्मीद है। कृष्णा नहर सिंचाई के कार्यकारी अभियंता रवि किरण ने कहा, "कृष्णा नदी में बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। प्रकाशम बैराज में तीन लाख क्यूसेक तक पानी पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल, हमने प्रकाशम बैराज के 40 गेट खोल दिए हैं और 25,000 क्यूसेक पानी समुद्र में छोड़ रहे हैं।"

चूंकि बाढ़ का पानी नीचे की ओर छोड़ा जा रहा है, इसलिए अधिकारियों ने कृष्णा नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।