Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

बीकानेर में गर्मी और लू का कहर

राजस्थान के बीकानेर में पारा 44 डिग्री के पार जाने के साथ ही जिला प्रशासन लोगों को लू से राहत दिलाने के लिए दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल कर पूरे शहर में पानी का छिड़काव कर रहा है। बीकानेर नगर निगम की तरफ से इस वक्त पानी के छिड़काव के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में कुछ और दिनों तक तेज गर्मी और लू के हालात बने रहेंगे। उसका कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान पारा एक-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है।