Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

हरियाणा: जींद में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 27 यात्री घायल

हरियाणा के जींद में शनिवार को बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस ड्राइवर का सिर फट गया और 27 यात्री घायल हो गए। बस जयपुर से अमृतसर जा रही थी। जुलाना से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय NH-152 डी पर आज एक भयंकर रोड हादसा हुआ जिसमें सवारी से भरी एक निजी बस हाईवे पर खड़े ट्राला से टकरा गई जिसमें बस सवार लगभग 27 लोग घायल हो गए जिनमें घायल लोगों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिनमे से 17 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक PGI रेफर कर दिया। बाकी के घायलों का इलाज जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है घटना की सूचना पाकर पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्यों में जुटा हुआ है।